गोंड समाज की बैठक भाड़ी गांव के बूढ़ादेव मंदिर में रखी गई थी जहाँ गोंड समाज के हजारों लोग उपस्थित हुए थे गोंड समाज के अध्यक्ष और मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी के अनुसार बैठक समाप्त होने के बाद, गुलाब सिंह राज अपने समाज के कुछ अन्य लोगों के साथ वापस आ रहे थे तभी ग्राम पंडरीखार के पास मुख्य मार्ग में शंकर कँवर और अन्य लोगों के द्वारा ओवरटेक कर रास्ता रोककर मारपीट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पेंड्रा थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन तेरा दिनों तक किसी भी प्रकार की कोई प्रशासनिक कारवाही न होने पर आज पुनः गोंड समाज के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में पेंड्रा थाना के सामने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा, धरना प्रदर्शन को लेकर पहलवान सिंह मरावी के समर्थन में पाली तानाखार से पूर्व विधायक रामदयाल उइके भी धरना स्थल पहुंचे लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है पहलवान सिंह और समाज के अन्य लोगों का आरोप है की पुलिस दबाव में आकर अभी तक कार्यवाही नहीं कर रही है तो वही रामदयाल उइके ने भी पुलिस से सही कार्यवाही की मांग की,गोंड समाज के अन्य लोगों ने भी धरना स्थल पर अपनी बात रखी, पेंड्रा तहसीलदार और एसडीओपी ने धरना स्थल पहुंचकर ज्ञापन लिया ज्ञापन सौपते हुए गोंड समाज के लोगों ने एकराय होकर कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ दस दिन भीतर कार्यवाही नहीं होगी तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन गोंड समाज के द्वारा किया जाएगा।वही पहलवान सिंह ने प्रशासन को भी चेतावनी दी है कारवाही न होने पर समाज के द्वारा भूचाल भूकंप आएगा और पूरे राज्य से गोंड़ समाज के सभी लोग आएंगे इस लिए जल्द ही कारवाही करने की मांग की।
To read more log on to https://glibs.in
Watch more on https://channels.glibs.in
व्हाट्सएप पर तेज अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें-
https://glibs.in/subscribe.html
खबरों को फोन पर सबसे पहले प्राप्त करने के लिए डाउनलोड करें हमारा Android app -
https://play.google.com/store/apps/de...
Facebook - https://www.facebook.com/glibs.in
Twitter - https://twitter.com/Glibs_Media
गोंड समाज के सैकड़ों लोगों ने पेंड्रा थाना पहुंचकर किया धरना प्रदर्शन chhattisgarh news live in hindi | |
| 3 Likes | 3 Dislikes |
| 101 views views | 146K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 15 Jul 2019 |
No comments:
Post a Comment